फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   exclusive

पलवल-सोनीपत रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए जल्द खुलेगी बिड

Sat, 01 Jan 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
exclusive
शील भारद्वाज
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नए साल का पहला महीना फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत जिलों के लिए खुशियों भरी खबर लाने वाला है। इस महीने में कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ सोनीपत से पलवल के बीच प्रस्तावित हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) के निर्माण के लिए टेंडर की बिड खोली जाएगी। जिससे इस लाइन के लिए निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) ने प्रथम चरण के प्रायरिटी सेक्शन के सिविल वर्क के लिए 175 करोड़ का टेंडर लगा दिया है। प्रथम चरण के प्रायरिटी सेक्शन में कॉरिडोर पर प्रस्तावित मानेसर स्टेशन से दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित पातली रेलवे स्टेशन तक मिट्टी के भरत, स्टेशन भवन, पुल निर्माण, रिटेनिंग वाल आदि का निर्माण किया जाएगा। इस टेंडर की बिड 19 जनवरी 2022 को खोली जाएंगी। पूरी परियोजना पर 5556 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। इस परियोजना की सेवाओं से फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर व सोनीपत समेत चार जिलों को तो सीधा फायदा होगा और पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ व पंजाब के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उपरोक्त निर्माण कार्य के बाद इस खंड पर ब्रॉड गेज की रेलवे लाइन बिछाने और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। ठेका लेने वाली कंपनी को यह काम सवा साल में पूरा करना होगा। इसके साथ-साथ, गुरुग्राम के बाद झज्जर जिले के 18 गांवों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए अंतिम अधिसूचना जारी करने की तैयारी चल रही है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बहादुरगढ़ की ओर से तैयार अंतिम अधिसूचना का मसौदा रेलवे मंत्रालय को भेज दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की अंतिम अधिसूचना 20-ई के अनुसार जमीन अधिग्रहण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत-पलवल रेल कोरिडोर की लाइन को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 (एनएच-9) व दिल्ली-रोहतक रेल लाइन को क्रास करने के लिए एचआरआइडीसी की ओर से एलीवेटिड ट्रैक बनाया जाएगा। दिल्ली-रोहतक रेल लाइन पर वर्तमान आसौदा रेलवे स्टेशन को पलवल-सोनीपत रेल कॉरिडोर से दोनों ओर से जोड़ने की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विचार करने का आश्वासन दिया है। जबकि एचआरआईडीसी का इसी एलीवेटिड ट्रैक पर दिल्ली-रोहतक रेल लाइन के ऊपर ही नए आसौदा रेलवे के निर्माण का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। एनएच-9 के पास बनने वाले इस जंक्शन के कारण केएमपी के एंट्री-एग्जिट व एनएच-9 के डिजाइन में भी फेरबदल किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और एचआरआईडीसी के अधिकारियों के बीच इस फेरबदल वाले डिजाइन पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस मार्ग पर ये बनेंगे स्टेशन
इस लाइन पर 14 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे और तीन वर्तमान स्टेशन रहेंगे। न्यू पलवल, सिलानी, सोहना, धुलावट, चंदला डूंगरवास, मानेसर, न्यू पाटली, बाढ़सा, देवरखाना, बादली, मांडोठी, जसौरखेड़ी, खरखोदा, तुर्कपुर और हरसाना कलां स्टेशन बनेंगे। बहादुरगढ़ चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने कहा कि लगभग सभी रेलवे स्टेशनों से आसपास के शहरों और गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी। बहादुरगढ़ के उद्योगों को इस लाइन से भारी लाभ होगा।
उद्योगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
पलवल से सोनीपत जिले के हरसाना कलां तक यह रेललाइन 130 किलोमीटर लंबी होगी। चंडीगढ़ से फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम आवागमन में भी सुविधा होगी। दिल्ली में मालवाहक भारी वाहनों की भीड़ घटेगी। गुरुग्राम जिले से सोहना व मानेसर और सोनीपत जिले से खरखोदा की आईएमटी तक माल की ढुलाई आसान हो जाएगी। यह रेललाइन केएमपी के साथ 150 से 200 फीट चौड़ी जगह में तैयार की जाएगी। परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह इलेक्ट्रिक रेललाइन होगी।

कॉरिडोर की सेवाएं शुरू होने से ये मिलेंगी सुविधाएं
1. सोनीपत से पलवल के बीच दौड़ेंगी सेमी हाईस्पीड सब-अर्बन ट्रेन।
2. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी गाड़ियों की स्पीड।
3. दिल्ली को बाईपास करते हुए इस रेल मार्ग पर शताब्दी, सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलेंगी।
4. सालाना 40 लाख यात्री सफर कर सकेंगे
5. सालाना 60 लाख टन माल ढुलाई करने के लिए प्रोजेक्ट किया डिजाइन।
6. यह लाइन गुरुग्राम से रेलगाड़ियों व मालगाड़ियों को दिल्ली के बाहर से चंडीगढ़ तक जाएंगी।
7. इस नए रास्ते से यात्रा के समय में बहुत किफायत रहेगी।
8. रेल लाइन के दोनों ओर एनसीआर क्षेत्र में मल्टीमाडल हब विकसित हो सकेगा।
9. यह रेल मार्ग राज्य के सभी प्रमुख औद्योगिक शहरों को जोडने वाला होगा।
वर्जन
हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के प्रथम चरण में प्रायरिटी सेक्शन का टेंडर लगा दिया है। यह टेंडर मानेसर स्टेशन से मौजूदा पातली रेलवे स्टेशन तक सिविल वर्क के लिए लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस सेक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- अभिषेक दास, डीजीएम (सिविल), एचआरआईडीसी
-------------------
-फोटो 1 : इस तरह रहेगी प्रस्तावित मांडोठी रेलवे स्टेशन से आसौदा रेलवे स्टेशन तक की लूप लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed