फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Examination_ centers _ strict guard

परीक्षा केद्रों पर रहेगा सख्त पहरा

Wed, 10 Sep 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Examination_ centers _ strict guard

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दसवीं और बारहवीं की बुधवार से होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन




जिले के 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए कुल 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षामंत्री का दावा है कि परीक्षाएं पूरी तरह से नकल रहित रहेगी।



इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उधर, परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए केंद्र अधीक्षक और सुपरवाइजर भी मंगलवार को केंद्रों पर पहुंच गए।


झज्जर जिले में बारहवीं कक्षा में 10599 नियमित विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जबकि 1218 रीअपीयर की परीक्षा में बैठेंगे। दसवीं के नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 11651 है, वहीं रीअपीयर विद्यार्थियों की संख्या 2482 है।
विज्ञापन




इस तरह से जिले में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने खासी तैयारियां की हैं।



बोर्ड के सचिव व चेयरमैन ने पहले ही दावे किए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक से चार की गार्द तैनात रहेगी। प्रत्येक जिले में उपायुक्त, एसडीएम व डीईओ के उड़नदस्ते भी नकल रोकने के लिए काम करेंगे। बोर्ड का प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता, सचिव व बोर्ड के अन्य उड़नदस्ते भी नकल रोक ने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बोली शिक्षामंत्री


इस बारे में शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि इन परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि किसी प्रकार की घटना न हो पाए।


बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षाओं के दौरान नकल के दावे तार-तार हो गए थे। नकल रोकने वालों के साथ के अलावा परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर फरार होने के प्रयास समेत परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के कई मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed