फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex-servicemen expressed happiness on opening of CGHS dispensary

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलने पर पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी

Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen expressed happiness on opening of CGHS dispensary
बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक, रेवाड़ी व आसपास में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री चौकीदारों को मोदी सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। इन क्षेत्रों में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलने से बहादुरगढ़ व रोहतक के आसपास रहने वाले पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिवारों को फायदा होगा। केंद्रीय सरकार के कर्मचारी भी स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कंफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि जिलास्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग कई वर्ष से की जा रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपे गए थे। ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर द्वारा झज्जर, भिवानी, दादरी, हिसार व नारनौल में भी सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की मांग की गई है। डिस्पेंसरी खुलने पर पूर्व सैनिकों की बैठक छोटूराम धर्मशाला में हुई जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का धन्यवाद किया। बैठक में रणधीर सिंह, करण सिंह, इसवान सिंह, महाबीर सिंह, महावीर सिंह, रामनिवास, कलम सिंह, महेंद्र सिंह, कर्मबीर सिंह, रामनिवास, रामकुमार, भूप सिंह, राजबीर सिंह, प्रेम सिंह, जयभगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed