फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Every sixth child of Anganwadi and government school is sick

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी व सरकारी स्कूल का हर छठा बच्चा बीमार

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Every sixth child of Anganwadi and government school is sick
झज्जर। पौष्टिक खानपान न होने के कारण बचपन कमजोर होने लगा है। बच्चों में थकावट, कमजोरी, हांफना और त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण सामने आने लगे हैं। मोबाइल और टीवी पर ज्यादा समय बिताने के कारण आंखों की कमजोरी भी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय बाल कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों की जा रही नियमित जांच में ये चिंताजनक हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में छह साल और सरकारी स्कूलों में 18 साल तक के बच्चों की जांच होती है। अप्रैल से अगस्त तक हुई जांच में हर छठा बच्चा दांत, आंख या फिर खून की कमी से ग्रस्त मिला है। पांच माह में 51 हजार 324 बच्चों की जांच हुई है। इसमें 25 हजार 100 बच्चों की अप्रैल से जून तक आंगनबाड़ी में जबकि 25 हजार सरकारी स्कूलों के बच्चों की जुलाई व अगस्त में जांच हुई। इसमें चार हजार 228 बच्चों में खून की कमी पाई गई है। इन सभी बच्चों का एचबी 7 से कम खून मिला जबकि यक मात्रा 15 से 15 होनी चाहिए। इसके अलावा 2322 बच्चों में दांतों की बीमारी पाई गई जबकि 1824 बच्चों की आंखें कमजोर मिली है। इस कार्यक्रम के तहत जिन बच्चों में एनीमिया की समस्या मिलती है, उसके बाद विभाग की तरफ से आयरन की गोली भी वितरित की जाती हैं। यही नहीं उन्हें हायर सेंटर रेफर कर पूरा इलाज भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चों में ये लक्षण दिखें तो चिकित्सक से करें संपर्क
अगर आपका बच्चा भागदौड़ भाग करने पर हांफने लगता है। सांस लेने में कठिनाई होती है तो उसे एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके साथ बच्चे की त्वचा का पीला पड़ना, आलस का अनुभव, थकान और कमजोरी रहना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लंबे समय तक आयरन की कमी से बच्चे में एकाग्रता की कमी, पढ़ाई में मन नहीं लगना जैसी समस्याओं का भी सामना कर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनीमिया दूर करने के उपाय
-बच्चों को हरी सब्जियां और मौसमी फल खिलाएं।
-खून की कमी मिलने पर आयरन गोली खिलाएं।
-फास्ट फूड से बच्चों को दूर रखें

अप्रैल से जून तक आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच रिपोर्ट
माह स्क्रीनिंग आंख कमजोर दांत खराब एनीमिया
अप्रैल 8291 82 183 962
मई 10773 33 172 1234
जून 6036 87 183 962

जुलाई व अगस्त माह में स्कूलों की जांच रिपोर्ट
माह स्क्रीनिंग आंख कमजोर दांत खराब एनीमिया
जुलाई 12231 839 794 537
अगस्त 13993 783 990 539

वर्जन
राष्ट्रीय बाल कल्याण कार्यक्रम के तहत स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होती है। जिन बच्चों में ज्यादा दिक्कत मिलती है, उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इसके लिए कई निजी अस्पतालों से भी एमओयू किया हुआ है।
डॉ. मनोज सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed