फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Even after 24 hours rain water is accumulated in Shastri Nagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे बीतने के बाद भी शास्त्री नगर में जमा है बारिश का पानी

Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours rain water is accumulated in Shastri Nagar

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शुक्रवार की दोपहर आई 20 एमएम बारिश के बाद शहर के शास्त्री नगर कॉलोनी की गलियों में पानी खड़ा हैं। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 24 घंटे बीतने के बाद भी गलियों में पानी जमा है। शास्त्री नगर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अभी तो 20 एमएम बारिश हुई है, आने वाले दिनों में बारिश अधिक होगी तो घरों में पानी घुस जाएगा। आगे क्या हालात बनेंगे यह तो राम भरोसे ही है।

नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं की बेरुखी के कारण उन्हें हल्की सी बारिश में ही भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां के लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि पानी की निकासी के स्थायी इंतजाम किए जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की समस्या न हो। यहां के निवासी सुमेर सिंह, विजय कुमार, सुनील वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय क्षेत्र में बारिश हुई थी। बारिश का पानी 24 घंटे बाद शनिवार को भी उनकी कॉलोनी की गलियों में खड़ा रहा। निकासी न होने के कारण उनको परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है। गलियों में खड़े रहने वाले इस पानी में मक्खी-मच्छर पनपेंगे और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन ब्लॉक है। नालों की सफाई नहीं हुई है। इसलिए यह दिक्कत खड़ी हो रही है। जबकि नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई कराने का दावा किया जा रहा है। शहर के अधिकतर नालों में अब भी गंदगी भरी पड़ी है। यदि तेज बारिश होती है तो शहर के हालात क्या होंगे। कॉलोनी वासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द शास्त्री नगर में खड़े बारिश के पानी की निकासी के इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन



-फोटो 59 : शास्त्री नगर कॉलोनी की गलियों जमा बरसाती पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed