फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Enjoy firecrackers without causing pollution, electronic firecrackers launched in the market

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना प्रदूषण फैलाए ले पटाखों का मजा, बाजार में आए इलेक्ट्रानिक पटाखे

Wed, 08 Nov 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Enjoy firecrackers without causing pollution, electronic firecrackers launched in the market
झज्जर। वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 336 तक पहुंच चुका है। लिहाजा बाजार में अब इलेक्ट्रानिक पटाखे आ चुके हैं, जिन्हें आप जितना बजाएंगे, उससे कोई वायु प्रदूषण नहीं होगा। बाजार में चाइनीज इलेक्ट्रानिक पटाखे आए हैं, जो बिजली से चलते हैं। इसे लगातार कितने भी घंटे आप चला सकते हैं और कोई प्रदूषण का डर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यह सिस्टम पूरी तरह से रिमोट से काम करता है। सिस्टम के तार प्लग में लगाकर ऑन करना होता है और उसके बाद रिमोर्ट का बटन दबाते ही पटाखे फूटने की आवाज गूंजने लगती है और धीरे-धीरे तेज होती जाती है। इसमें मुर्गी छाप पटाखों की आवाज के अलावा रॉकेट छोड़ने की आवाज आती है। ऐसा लगता है कि जैसे आप खुद आतिशबाजी कर रहे हो, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं होता है। आपको केवल बटन दबाना है और उसे दबाते ही विभिन्न तरह के पटाखों के बजने की आवाज आनी शुरू हो जाएगी। इसका बाजार में रेट दो हजार से 2200 रुपये तक है। मार्केट में कई दुकानदार इसकी बिक्री कर रहे हैं। दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि इस बार यह मार्केट में नया आया है। फिलहाल वह अपने बच्चों के लिए लेकर आए हैं, लेकिन दुकान पर लोगों को दिखाने के लिए इसे रखा है। इसका फायदा यह है कि यह बिल्कुल प्रदूषण नहीं करता। आपको केवल तार लगाकर रिमोट का बटन दबाकर इसे चालू करना है।
विज्ञापन




लड़िया व लटकन से होगी सजावट
यह केवल पटाखे बजाने के काम ही नहीं आता बल्कि घर की सजावट का काम भी करता है। इसे गेट पर लगाया जा सकता है। इसमें लड़िया व लटकन भी लगी हुई है। लड़ियों से घर चकाचौंध रहेगा जबकि लटकन घर की साज-सज्जा को बढ़ाने का काम करेगा। यह देखने में भी काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कर रहे डिमांड
दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल इसकी कीमत ज्यादा है। उसके बावजूद लोग इसकी डिमांड कर रहे हैं। अगले सीजन तक इसे रेट कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed