फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees strike begins, public services affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, जन सेवाएं प्रभावित

Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Employees strike begins, public services affected
बहादुरगढ़। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी एवं शाखा बहादुरगढ़ के कर्मचारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिरकण (एचएसवीपी) के सेक्टर नौ कार्यालय के सामने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पर होने से सेक्टरों की सीवर और पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रमन जून ने की और संचालन जिला सचिव रमेश कुमार विधलान ने किया।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन राजेंद्र भारती, जिला उप प्रधान मदन मोहन नागर ने बताया कि झज्जर में कच्चे सीवरमैनों को काम से हटा दिया है। उनका वेतन भी रोका हुआ है। विभाग की ओर से पांच नए आदमी भर्ती किए हैं। स्थानीय यूनियन सहित प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने एसडीओ तथा सुपरवाइजर से कई बार बात की हैं, परंतु उन्होंने मामले को सुलझाने की बजाय उलझा दिया है। जब तक हटाए गए पांच कर्मचारियों को नहीं लगाया जाता तथा एसडीओ और सुपरवाइजर माफी नहीं मांग लेते, तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। हटाए गए सीवरमैनों को तुरंत नहीं लगाया तो सेक्टरवासियों से माफी मांगते हुए यह असुविधा अर्थात सीवर पानी बंद रहने का सिलसिला चल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर अधिकारियों द्वारा मामले को नहीं सुलझाया गया तो मंगलवार से हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच और हुडा विभाग के अन्य कर्मचारी भी धरने प्रदर्शन और हड़ताल में भाग लेना शुरू कर देंगे। यूनियन सचिव रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल हड़ताल की वजह से पानी और सीवर की सेवाएं सुचारू रखी गई हैं। इस मौके पर रमन जून, रमेश कुमार, मदन मोहन नागर, राजेंद्र भारती, मनीष कुुमार, श्रीपाल, अजीत कुमार, सिकंदर, सचिन छिकारा, सोनू सीवरमैन, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed