फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electronic market shines with Diwali discounts and gifts

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर छूट, उपहारों से चमका इलेक्ट्रॉनिक बाजार

Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electronic market shines with Diwali discounts and gifts
दुकान में इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक।
बहादुरगढ़। दिवाली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ है। छूट और उपहारों से इलेक्ट्रानिक बाजार की चमक बढ़ी है। शोरूमों पर ग्राहक अपने पसंदीदा उत्पाद खरीदने और उसकी जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। घरेलू सामान मोबाइल, लैपटॉप, माइक्रोवेव, चिमनी, एलईडी टीवी, फ्रिज आदि की मांग अधिक है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक आइटम पर अधिक से अधिक छूट की जैसे होड़ है। फाइनेंस की उपलब्धता ने ग्राहकों के लिए हर चीज सुगम कर दी है। यूं तो इलेक्ट्रानिक बाजार को ऑनलाइन शॉपिंग प्रभावित करती है, लेकिन इस बार कारोबारियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रहे हैं। साथ ही समझा रहे हैं कि आप दुकान पर 4 तरह के प्रश्न कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी में ऐसा नहीं है। गारंटी के साथ लगातार सर्विस का वादा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन




ऑनलाइन से सस्ता ऑफलाइन

ऑनलाइन से सस्ता उत्पाद ऑफलाइन में दिया जा रहा है। ग्राहक के सामने सामान मौजूद रहता है। पिछले दो महीनों की सुस्ती के बाद अब बाजार उठा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पुराने ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी कंपनियों के अलग-अलग ऑफर व स्कीम हैं। ग्राहक के पास अब वैरायटी को लेकर कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। डिस्काउंट की वजह से अब ऑफलाइन और ऑनलाइन जैसी कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गौरव गर्ग, दुकानदार रेलवे रोड



खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहक

नए मॉडल, खरीदारी पर विशेष दूट, साथ में उपहार और बिना ब्याज के फाइनेंस की सुविधा ग्राहकों को दुकानों पर खींचकर ला रही है। दुकान से सामान खरीदने से असली सामान मिलता है, जबकि ऑनलाइन में इसकी गारंटी नहीं है। ग्राहक शोरूम तक पहुंच रहे हैं। मोबाइल, लैपटॉप, टैब, साउंड सिस्टम, चिमनियों, एलईडी टीवी की अधिक मांग है।

-देवेंद्र कुमार, दुकानदार, इलेक्ट्रानिक आइटम




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed