फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity workers hostage of villagers

बिजली कर्मियों को बंधक बनाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
electricity workers hostage of villagers
गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने गई टीम को ग्रामीणों ने रविवार को करीब 2 घंटे तक बंधक बना लिया था। निगम के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दी। पुलिस ने करीब एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को बिजली निगम के लाइनमैन कुलदीप व एएलएम दीपक के अलावा तीन ठेकेदार के कर्मचारी गांव दुबलधन पाना घिक्याण में खंभों पर मीटर लगाने के लिए गए थे। खंभों पर मीटर लगाने गई टीम का ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए ठेकेदार के तीनों कर्मचारियों को करीब 2 घंटे के लिए बंधक बना लिया था। बंधक बनाने के टीम के कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीण एक बात की जिद पर अड़े हुए थे कि निगम के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए, लेकिन उस दिन छुट्टी चलते के निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे थे, ग्रामीणों ने टीम को चेतावनी देकर छोड़ा था कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक गांव में खंभों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। जब तक कानून रद्द नहीं होते हैं उस समय तक गांव में मीटर लगाने मत आना।
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव दुबलधन में निगम के कर्मचारी व ठेकेदार की टीम खंभों पर मीटर लगाने के लिए गई थी। ग्रामीणों ने टीम को करीब 2 घंटे तक बंधक बना लिया था। जिन ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा व टीम को बंधक बनाया था। उन ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। टीम को बंधक बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित गर्ग, कार्यकारी अभिंयता,बिजली निगम, बेरी।
वर्जन
गांव दुबलधन में खंभों पर मीटर लगाने गई टीम को बंधक बनाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत निगम के एसडीओ ने दी है। एसडीओ की शिकायत पर करीब एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed