{"_id":"65b13e5f8a4ed6765d0740c8","slug":"electricity-will-be-disrupted-on-27th-due-to-repair-work-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5094-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 27 को मरम्मत कार्य होने से बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 27 को मरम्मत कार्य होने से बाधित रहेगी बिजली
Wed, 24 Jan 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिजली निगम की ओर से नई बस्ती स्थित ओल्ड पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई जानी है। इसके लिए शनिवार 27 जनवरी को पावर हाउस में काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने लगभग आठ घंटे का शटडाउन घोषित किया है। अधिकारियों ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। इस काम के चलते सांखोल, अशोक नगर, इंटरलिंक, सिटी, मंडी, एचएनजी कॉलोनी, परनाला, शंकर गार्डन, पटेल पार्क, रेलवे, रोड, उद्योग विहार सहित कुछ अन्य फीडरों की आपूर्ति बाधित होगी। इन फीडरों से लगती कई कॉलोनियों में आपूर्ति नहीं रहेगी। जेई संजीव गुलिया का कहना है कि पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई जानी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि गर्मी के सीजन में समस्या उत्पन्न न हो। इसलिए शनिवार 27 जनवरी को काम किया जाएगा। सुबह 9 से लेकर शाम पांच बजे तक का शट डाउन घोषित है। हालांकि जल्द से जल्द काम पूरा करने का प्रयास रहेगा। पावर हाउस की क्षमता बढ़ेगी तो निश्चित ही उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसलिए लोगों से अपील है कि व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। शनिवार को घोषित कट को देखते हुए अपने जरूरी कार्य पूरे करें।
विज्ञापन