फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity running for hours in Johri Nagar and Friends Colony

जोहरी नगर व फ्रेंड्स कॉलोनी में घंटों गुल रही बिजली

Wed, 13 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity running for hours in Johri Nagar and Friends Colony
बहादुरगढ़। गर्मी के सीजन में भले ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बेहतर बिजली सप्लाई का दावा किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत कोसों दूर है। अब तो पिछले कई दिनों से कई घंटे तक बिजली गुल हो रही है। जिसका असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। बिजली के जर्जर तारों के कारण कहीं फाल्ट आ जाता है और तार टूटकर नीचे जमीन पर भी गिर जाते हैं। ऐसे में हादसा होने का अंदेशा भी बना रहता है। जर्जर तारों को बदलने की बजाय काम चलाऊ व्यवस्था कर मेंटीनेंस की टीमें चलती बनती हैं। सोमवार-मंगलवार की रात को जोहरी नगर व फ्रेंड्स कॉलोनी के काफी हिस्से में बिजली गुल रही। यहां एक बिजली पोल पर लगी केबलों में आग लग गई। जिसके कारण एक दुकानदार की व 2-3 मकानों की तारें भी जल गईं।
विज्ञापन

रात के समय घंटों इंतजार करने के बाद भी तब बिजली नहीं हुई तो लोगों ने निगम के शिकायत केंद्रों के अलावा अधिकारियों को भी काल की। सुबह करीब साढ़े 4 बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई, लेकिन रातभर लोग निगम की व्यवस्थाओं को कोसते दिखे। वहीं मेंटीनेंस की जो टीम रात को फॉल्ट ठीक करने के लिए आई थी वे टूटे हुए अर्थ के तार को सुबह तक यूं ही जमीन पर छोड़कर चली गई। बाद में मंगलवार सुबह जब निगम के संबंधित क्षेत्र के एसडीई को फोन करके समस्या बताई गई तो उसके बाद ही समाधान किया गया। जोहरी नगर व फ्रेंड्स कॉलोनी के काफी हिस्से में प्ले स्कूल के पास रखे एक ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई होती है, लेकिन इस ट्रांसफार्मर पर अक्सर ओवरलोड ही रहता है। यहां बिजली पोल पर पुराने केबल भी काफी है। ऐसे में गर्मी में केबलों में फाल्ट आ जाता है। यहां के लोग कई बार निगम अधिकारियों से ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई केबल लगवाने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed