फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dulhera Barha's panchayat decided to boycott BJP-JJP

दुल्हेड़ा बारहा की पंचायत ने भाजपा-जजपा के नेताओं का बहिष्कार करने का लिया फैसला

Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dulhera Barha's panchayat decided to boycott BJP-JJP
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए दुल्हेड़ा गांव की बड़ी चौपाल में दुल्हेड़ा बारहा के 12 गांवों की पंचायत उमेद सिंह देशवाल की अध्यक्षता में हुई। पंचायत ने किसान आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का फैसला लिया। पंचायत ने भाजपा-जजपा के नेताओं के बहिष्कार की भी घोषणा की।
विज्ञापन

हवासिंह कबलाना, शिवकुमार प्रधान, सत्ते सरपंच छुड़ानी व दीपक देशवाल ने भी पंचायत में अपने सुझाव रखे। सभी 12 गांव के प्रमुख व्यक्तियों के सुझाव के बाद उमेद देशवाल ने घोषणा की कि 12 गांवों के किसान 5 फरवरी को सुबह 10 बजे दुल्हेड़ा के राजीव गांधी स्टेडियम में एकत्रित होकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। ये सभी 12 गांव दलाल-84 खाप के साथ मिलकर आंदोलन अपना समर्थन देंगे। दीपक देशवाल ने कहा कि 5 फरवरी को को महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए। पंचायत में फैसला लिया गया कि प्रत्येक गांव की 36 बिरादरी से स्वेच्छा से चंदा एकत्रित किया जाएगा। बारहे के महंत देवेंद्रदास, गुभाना चोगामा के प्रधान शिवकुमार, हवासिंह कबलाना, संजय सरपंच दुल्हेड़ा, नीटू खेड़का, प्रवीण सरपंच कबलाना, अमित छुड़ानी, बाका भदानी, राधे पंडित, खालसा, कृष्ण फौजी, टिंकू देशवाल दुल्हेड़ा, मोनू साध, शोरी मास्टर व भले गुरुजी ने भी पंचायत में विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed