{"_id":"65cfdadce54450eb04038174","slug":"dtp-department-demolished-illegal-colony-of-two-and-a-half-acres-in-bir-bir-barkatabad-village-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105558-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीपी विभाग ने बीर बीर बरक्कताबाद गांव में ढाई एकड़ में तोड़ी अवैध कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीपी विभाग ने बीर बीर बरक्कताबाद गांव में ढाई एकड़ में तोड़ी अवैध कॉलोनी
Sat, 17 Feb 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : बीरबरक्कताबाद गांव में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी।
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों को तोड़ने को सिलसिला जारी है, लेकिन कॉलोनाइजर हैं कि बाज नहीं आ रहे हैं। इस क्रम में विभाग ने बीर बरक्कताबाद गांव में ढाई एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। यहां पर बनाए गए रोड नेटवर्क के साथ-साथ डीपीसी और चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। हालांकि इस दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।
दरअसल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। लोगों को प्लाट खरीदने के लिए कॉलोनाइजर बहला-फुसला रहे हैं। ऐसे में आम व्यक्ति इनके चंगुल में फंसकर आर्थिक नुकसान कर रहा है। सस्ते प्लाट देकर ये इन्हें फंसा देते हैं। जब आमजन उक्त जमीन पर निर्माण करता है तो इस पर डीटीपी विभाग कार्रवाई करता है। विभाग ने बीरबरक्कताबाद गांव में दो कॉलोनियों को तोड़ा। यह कॉलोनियां ढाई एकड़ में काटी गई हैं। फिलहाल दस्ते ने यहां पर बनाए गए 400 मीटर रोड नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 8 डीपीसी, 2 बाउंड्रीवॉल भरी तोड़ी गई है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नरेंद्र दलाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। जबकि सेकटर-6 थाना पुलिस मौजूद रही। डीटीपी अंजू जून ने आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न लेने के लिए कहा। इस मौके पर एटीपी सतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।