फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drizzle on 9th, air will clear after 10th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 को बूंदाबांदी, 10 के बाद साफ होगी हवा

Wed, 08 Nov 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drizzle on 9th, air will clear after 10th
बहादुरगढ़। पांच दिनों से प्रदूषण से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 8 नवंबर से हवाओं की गति में थोड़ा सुधार होगा। इससे प्रदूषण का गुबार कम होने लगेगा।बहादुरगढ़ में मंगलवार को एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 326 पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 9 नवंबर की रात बूंदाबांदी की संभावना है। 11 और 12 नवंबर को हवाएं और तेज होंगी। इसके साथ ही ठंड भी अब बढ़ेगी। इस सप्ताह तापमान में और अधिक कमी आ जाएगी। हवा में नमी का स्तर 35 से 98 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। लगातार पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर 400 के करीब बना हुआ था। जोकि सोमवार की रात और मंगलवार को क्षेत्र में हवा चलने के बाद कुछ कम हुआ। हालांकि फिर भी यह लाल रंग में बना हुआ है। जोकि बेहद खतरनाक है। स्मॉग भी कुछ कम हुआ है। ऐसे में लोगों को हल्की राहत मिली है। यदि दो-तीन दिनों में इसी तरह हवा चलती है और बूंदाबांदी हो जाती है तो प्रदूषण काफी हद तक कम होगा और लोगों को साफ हवा मिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और एक्यूआई कम हो जाएगा।
विज्ञापन



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed