फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drinking water line cut to make road

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क बनाने के लिए काट दी पेयजल लाइन

Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line cut to make road
झज्जर। शहर के डायवर्जन रोड से लेकर अग्रसेन चौक तक बनने वाली 3.65 किलोमीटर सड़क को लोक निर्माण विभाग ने उखाड़कर आम जनमानस को सौगात से पहले दिक्कतें दे दी है। कई जगहों पर लोगों की पेयजल लाइन काट दी गई है। इससे लोगों के घरों में पानी आना बंद हो गया है। पिछले सप्ताह इस सड़क को उखाड़ने का काम शुरू हुआ था। अब यहां रात-दिन उड़ रही धूल से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क का काम भी इन दिनों रुका है। वहीं शहर के छिकारा चौक, आंबेडकर चौक, गैस गोदाम की हालत भी जर्जर है। सड़क को बनने में देरी होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डायवर्जन रोड को करीब सवा सात करोड़ रुपये की लागत से बनाने के लिए खोदा गया था, लेकिन विभाग की कछुआ गति से कम करने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। वहीं इस रोड पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि जब से सड़क को खोदा गया है उनका कारोबार चौपट हो गया है। इसके अलावा वाहन हिचकोले खाकर चल रहे हैं। रात के समय इस सड़क मार्ग पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर हो रहा है। जगह-जगह काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस सड़क को खोदते समय जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बिछाई गई पेयजल लाइन भी कट गई हैं, जिससे शहरवासियों को पेयजल मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग दोबारा से कनेक्शन लेने के लिए अब जुगाड़ कर रहे हैं, क्योंकि पानी के बिना गुजारा मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण के नाम पर खानापूर्ति का आरोप
शहरवासियों ने बताया की निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इससे पहले भी कई महीनों तक झज्जर-बहादुरगढ़ सड़क मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम चलता रहा, जिससे भी काफी समस्याओं का सामना शहरवासियों को करना पड़ा था। वहीं दुकानदारों की दुकानदारी तो चौपट हो गई थी। अब सड़क के काम में हो रही ढिलाई से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 दिन से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमिद्र सिंह, स्थानीय निवासी।
लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द काम को निपटा देना चाहिए। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजेश कुमार।
कई दिनों से परेशानी हो रही है। हमारी दुकानदारी चौपट हो गई है। सड़क को जल्दी बनाने के लिए काम करना चाहिए। निर्माण कार्य में इतनी ढिलाई के चलते लोग परेशान हो रहे हैं।
शीला देवी
प्रशासन को सड़क का निर्माण कार्य करवाने के लिए गंभीर होना चाहिए। तोहफा देने से पहले ही लोगों को काफी दिक्कतें दे दी हैं। 15 दिन से समस्या और ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

राजेश कुमारी।

सड़क को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग पूरी तैयारी में है। पेयजल सप्लाई की लाइन कई जगहों से कट गई हैं। विभाग पूरी तरह से सड़क को जल्द बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
अरुण कुमार, कनिष्ठ अंभियता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed