फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drinking water crisis in Linepar: Water came on the fourth day, still not fully received

लाइनपार में पेयजल संकट : चौथे दिन आया पानी, फिर भी पूरा नहीं मिला

Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Linepar: Water came on the fourth day, still not fully received
पानी सप्लाई न होने पर खाली बर्तन। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
शहर के लाइनपार क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में पेयजल का संकट गहराने लगा है। तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रहने के बाद शनिवार को चौथे दिन पानी आया लेकिन प्रेशर कम होने से जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

लाइनपार में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के लिए कई जोन बनाए हुए हैं। इन क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई होती है। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है ऐसे में लोगों को पेयजल सप्लाई के लिए परेशान रहना पड़ता है। लाइनपार के जोहरी नगर निवासी सुभाष, कृष्ण, राकेश, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रदीप, सुरेंद्र, कुणाल, सुभाष नगर निवासी पवन, कुलदीप और संदीप ने जन प्रतिनिधियों से हरेक जोन में हर रोज पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रेशर रहता है कम
लाइनपार के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत कम प्रेशर से पानी आता है। शनिवार को जोहरी नगर में चौथे दिन पानी की सप्लाई की गई। विभाग ने निर्धारित समयानुसार पानी सप्लाई किए जाने की बात भी कही गई लेकिन प्रेशर इतना कम था कि लोगों के घरों में रखी 500 लीटर की टंकियां बिजली के पंप चलाने के बाद भी नहीं भर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन बंद करने की मांग
पर्याप्त पानी की सप्लाई न मिलने की एक वजह अवैध कनेक्शन भी हैं। कुछ लोगों ने अवैध ढंग से कनेक्शन कर लिए हैं। इनपर मीटर भी नहीं लगा। कुछ लोग पानी की टंकी खुली छोड़ देते हैं। इस कारण पानी नालियों में बहता रहता है। वार्ड-3 निवासी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को हर कालोनी की गलियों में जाकर उस समय जांच करनी चाहिए जब यहां पानी की सप्लाई की जाती है। अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed