{"_id":"66e78003798536a77a0945a6","slug":"downloading-digital-version-of-voter-id-card-easy-dc-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1010-505664-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन डाउनलोड करना सरल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन डाउनलोड करना सरल : डीसी
Mon, 16 Sep 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की है। मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहते हैं तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजीलॉकर में अपलोड किया जा सकता है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन