फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Don't be afraid of leprosy, be careful: CMO

कुष्ठ रोग से घबराएं नहीं ,सावधानी रखें : सीएमओ

Wed, 31 Jan 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of leprosy, be careful: CMO
30jjrp10 सिविल सर्जन कार्यालय में कुष्ठ रोग के प्रति  जागरूक करते हुए सीएमओ डॉ ब्रह्मदीप सिंह।स
झज्जर। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग छूआछूत की बीमारी नहीं है, ऐसी बीमारियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉक्टर कुनाल एवं एमओ डॉ. निशा डाबर ने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह के दिशा निर्देशानुसार महात्मा गांधी की पुण्य तिथि जिले में कुष्ठ रोग जागरूक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी गांव, पंचायत, कॉलेज, स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगो को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में अभी कुष्ठ रोग के 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। कुष्ठ रोग की दवाइयां सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप द्वारा सभी को संदेश दिया गया की कुष्ठ रोगी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे तथा सभी उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़े। अभियान की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह द्वारा कुष्ठ रोग की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र डोगरा, उप सिविल सर्जन डॉक्टर संदीप गुरान, उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे, उप सिविल सर्जन डॉ. अरुण, डीपीएम सुनीता अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed