फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors returned to work, NHM employees went on strike

Jhajjar-Bahadurgarh News: काम पर लौटे डॉक्टर, एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर डटे

Sun, 28 Jul 2024 05:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors returned to work, NHM employees went on strike
झज्जर। दो दिन से हड़ताल पर चल रहे सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक सरकार से वार्ता के बाद शनिवार को काम पर लौट आए। उन्होंने ओपीडी में मरीज देखे और अन्य कार्य किए जिससे मरीजों को राहत मिली लेकिन एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी रही। उनके काम न करने से मेंटर हेल्थ, मित्रता क्लीनिक, क्लीनिकल काउंसिलिंग नहीं हुई और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दो दिन से हड़ताल पर चल रहे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने सरकार से आश्वासन मिलने पर हड़ताल समाप्त कर दी। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक आम दिनों की तरह ओपीडी में मरीजों की जांच करते हुए नजर आए। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। एनएचएम कर्मियों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण में एकत्रित होकर धरना दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते मेंटल हेल्थ, मित्रता क्लीनिक, क्लीनिकल काउंसिलिंग नहीं हो सकी। मोबाइल हेल्थ टीम तथा डीआईसी स्टॉफ ने भी काम नहीं किया। एनएचएम के तहत एसएनसीयू व लेबर में तैनात नर्सिंग स्टॉफ ने भी किया काम नहीं किया। उनकी जगह नियमित नर्सिंग स्टॉफ को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके अलावा एनएचएम के तहत लगे आयुर्वेदिक, होम्योपैथी चिकित्सकों ने भी ओपीडी नहीं की।
विज्ञापन



एनएचएम कर्मियों ने धरना दिया
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि लगातार एनएचएम कर्मचारी सरकार से गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन सरकार एनएचएम कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का कार्य कर रही है। यह बिल्कुल गलत है। एनएचएम कर्मचारियों के साथ हो रहा भेदभाव सरकार को महंगा पड़ सकता है, इसलिए सरकार तुरंत प्रभाव से एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी करें और इन पर विचार करें। जिला प्रधान अरुण वर्मा ने कहा कि हरियाणा में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों का सांझा मोर्चा रंग लाएगा और कर्मचारियों की मांगे पूरी करवाने के लिए अडिग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed