फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do not cancel the applications without any reason: ADC

बिना कारण आवेदन पत्रों को रद न करें : एडीसी

Thu, 10 Feb 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Do not cancel the applications without any reason: ADC
झज्जर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आने वाले आवेदनों पर निर्धारित सीमा में कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कोई भी विभाग अथवा बैंक बिना कारण के किसी भी आवेदन पत्रों को रद न करें। एडीसी जगनिवास बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में योजना के तहत किए जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत प्राप्त 100 से भी अधिक आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे सभी आवेदकों और संबंधित विभाग के साथ एलडीएम को दोबारा बुलाकर स्थिति स्पष्ट की जाए। ऐसे लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उन्हीं की इच्छा पर संबंधित कार्य के लिए योजना के तहत उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों पहले लोन दिलाया गया है और उन्होंने उस लोन के माध्यम से अच्छा काम किया है। ऐसे लोगों से उनके कार्य की प्रगति का ब्योरा लेकर प्रकाशित कराया जाए, जिससे कि दूसरे लोग भी इससे सीख लेकर योजना का लाभ उठाएं और तरक्की कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इस योजना के तहत सभी आवेदनों पर ऑनलाइन कार्रवाई होती है। इसलिए सभी विभाग और बैंक प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते समय उसका कारण भी दर्शाएं। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed