फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Discounts and gifts brighten the market during the festive season

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन पर छूट, उपहारों से चमका इलेक्ट्रॉनिक बाजार

Sat, 27 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Discounts and gifts brighten the market during the festive season
फोटो 72: बादली बाजार में एक दुकान में इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक।
बादली। त्योहारी सीजन में शहर के बाजार गुलजार रहते हैं। ऐसे में कस्बा बादली के बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। यहां दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ है। बड़े शहरों की तरह ही बादली में भी छूट और उपहारों ने इलेक्ट्रानिक बाजार की चमक बढ़ा दी है। शोरूमों पर ग्राहक अपने पसंदीदा उत्पाद खरीदने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार मोबाइल, माइक्रोवेव, चिमनी, एलईडी टीवी, फ्रिज और गीजर आदि की इस साल मांग अधिक है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर भी दिए गए हैं। इलेक्ट्रानिक आइटम पर अधिक से अधिक छूट देने की होड़ लगी है। फाइनेंस की उपलब्धता ने ग्राहकों के लिए हर चीज सुगम कर दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग इलेक्ट्रानिक बाजार को प्रभावित कर रही थी, लेकिन इस बार कारोबारियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। वे ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रहे हैं, इससे ऑनलाइन शॉपिंग का असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन में विश्वास
ऑनलाइन शापिंग के दौर में ग्राहकों का विश्वास ऑफलाइन पर है। मनजीत, जानू और परवीन का कहना है कि ग्राहक के सामने सामान मौजूद रहता है। डिस्काउंट की वजह से अब ऑफलाइन और ऑनलाइन जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। ऑनलाइन पर शॉपिंग करना आसान है, लेकिन धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ने के चलते ऑफलाइन शॉपिंग को ही महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed