फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dirty water spread in the streets due to sewer blockage

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर ब्लाॅक होने से गलियों में फैला गंदा पानी

Fri, 12 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dirty water spread in the streets due to sewer blockage
-फोटो 58 : अग्रवाल कॉलोनी की गली में भरा सीवर का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की अग्रवाल कॉलोनी में सीवर लाइन ब्लॉक होने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर की अग्रवाल कॉलोनी की गली नंबर 5 और 6 में सीवर ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है बल्कि बेहद गंदगी भरा वातावरण हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सीवर ब्लॉक होने की समस्या से निजात दिलाई जाए। कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, रविंद्र गुप्ता, शिवचरण ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर 5 और 6 में इन दिनों लोगों का जीना मुहाल हो रहा है क्योंकि कॉलोनी के अधिकतर सीवर पूरी तरह बंद हो चुके हैं और गंदगी बाहर गलियों में फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं है बल्कि इसे हफ्ता हो चुका है। शिकायत विभागीय अधिकारियों को की गई है लेकिन समस्या को दूर करना अलग, आज तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने यहां आकर भी नहीं देखा है। सीवर के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध भी लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed