फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dictatorship with farmers will not be tolerated: Sushil

किसानों के साथ तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी : सुशील

Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Dictatorship with farmers will not be tolerated: Sushil
झज्जर। एमएसपी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बिरोहड़ में हाइवे पर किसानों के पक्ष में मार्च निकाला। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को कुचलने की तैयारी सरकार ने कर ली है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है इसलिए किसानो पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ सुशील बिरोहड़ में चल रहे धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब किसानों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है, केंद्र और प्रदेश सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। किसान आंदोलन में भी हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने की पूरी कोशिश की थी, जिसमें सरकार विफल हुई थी। उन्होंने कहा कि देश का किसान एमएसपी की गारंटी को लेकर परेशान है। आज से तीन साल पहले लंबा आंदोलन चला, जिसमें 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से माफी मांगते हुए तीनों काले कानून वापस लिए थे और वादा किया था कि फसलों पर एमएसपी लागू करेंगे, लेकिन अभी तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब सरकार को वही वादा याद दिलाने के लिए देश का अन्नदाता दिल्ली आना चाहता है। गुप्ता ने कहा कि क्या भाजपा सरकार इस देश के संविधान में दिए गए शांतिपूर्ण प्रर्दशन के अधिकार को भी छीनना चाहती है। अपने आप को किसानों का हितैषी कहने वाले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भाजपा की गोद में बैठे हैं। दुष्यंत चौटाला को किसान विरोधी सरकार का साथ छोड़ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। आम आदमी पार्टी किसानों की इस जायज मांग के साथ खड़ी है और खट्टर सरकार से निवेदन करती है कि किसानों को इस तरह न रोकें, किसानों की मांग को पूरा करने के लिए आपको इनका समर्थन करना चाहिए । आज किसानों के पक्ष और भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिरोहड़ हाइवे पर मार्च निकाला इस मौके पर सुरेन्द्र नागल, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, अभीता राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed