फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhanteras today, know... this will be an auspicious time for shopping

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस आज, जानिए... यह रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, know... this will be an auspicious time for shopping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। दीपावली से पहले धनतेरस की तैयारी को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार सज गए हैं। धनतेरस के पूर्व ही ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानों की सफाई के साथ ही आकर्षक रूप से सजाया है। इस बार कोरोना के बाद बिना पाबंदी के त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर्व पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा होने से उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
शहर से लेकर गांव तक धनतेरस और दीपावली की खरीदारी जोरों पर है। बाजार में बर्तन, सर्राफा और उपहारों की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों व दुकानदारों के चेहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं। ज्वेलर्स की दुकानों में लोग चांदी के सिक्कों व गहनों की खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं कपड़े, बिजली के रंग बिरंगे झालर व अन्य सामानों को लेकर दुकान में बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


लुभावने ऑफर से ग्राहकों को आकर्षित कर रहे दुकानदार

दीपावली व धनतेरस को लेकर व्यापारियों व दुकानदारों ने भी ग्राहकों के स्वागत के लिए दुकानों को सजा रखा है। तरह-तरह की स्कीम से ग्राहकों को लुभा रहे हैं। धनतेरस में हमेशा से पीतल, स्टील और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा रही है। शुभ मानने के कारण शहर में बर्तन की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानदार बर्तन पर भी छूट की योजना के साथ एक थाली के साथ एक गिलास की स्कीम भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिशियल फूलों से सजे हैं बाजार

शहर में अलग-अलग स्थानों पर चूड़ियों के बाजार भी सज गया है। सूखे मेवे, पूजा सामग्री, देवी और देवताओं की तस्वीरें, कैंडल और दीये की दुकानें भी सज चुकी हैं। मेवे के आकर्षक गिफ्ट पैक पर भी 10 से 20 प्रतिशत की छूट देकर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। दुकानों में डिजाइनर दीये भी खूब बिक रहे हैं। घर की रौनक बढ़ाने में कारगर आर्टिफिशियल फूलों से बाजार पटे पड़े हैं। लक्ष्मी-गणेश की माला की भी बिक्री खूब हो रही है।
बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के पुजारी नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख आता है। उन्होंने बताया कि खरीदारी करने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 9:25 से 10:04 तक, दोपहर 12:07 से 1:28 तक, शाम के 4:10 से 5:31 तक है। उन्होंने बताया कि अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:39 दोपहर है। उन्होंने कहा कि खरीदारी करने से घर में शुभ, लाभ, सुख-समृद्धि आती है।
यह बोले ज्वेलर्स

धनतेरस से पहले ही लोग चांदी के सिक्कों को खरीदने के लिए प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं। अब की बार चांदी के सिक्कों को पिछले साल से ज्यादा खरीदा जा रहा है।

- दिलबाग सिंह, सर्राफ, झज्जर।

धनतेरस पर हर साल चांदी व सोने के सिक्के को खरीदना शुभ माना जाता है। चांदी का 10 ग्राम का सिक्का करीब 900 रुपये का खरीदा जा रहा है, वहीं 10 ग्राम की सोने की गिन्नी करीब 51 हजार रुपये में खरीद रहे हैं।
- गगन वर्मा, ज्वेलर्स, झज्जर।
यह बोले लोग

धनतेरस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी चांदी के सिक्के व अन्य सामान खरीदने के लिए आए हैं। बाजार में बहुत भीड़ है।
- समता देवी।

धनतेरस, दीपावली पर खरीदारी करना शुभ होता है। इसलिए वह बाजार में सामान लेने आई है। धनतेरस पर भी खरीदारी की जाएगी।
- मोनिका देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed