फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhankhar khap did panchayat in case of molestation of female coach

Haryana: महिला कोच से कथित छेड़छाड़ मामला, धनखड़ खाप ने की पंचायत, कहा- मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें

Mon, 02 Jan 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

महिला कोच से कथित छेड़खानी के मामले में धनखड़ खाप की पंचायत में निर्णय लिया है। मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डावला गांव के खाप के चबूतरे पर धनखड़ बारहा की पंचायत हुई है। सामाजिक संगठन भी यहां पहुंचे और सरकार को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया। 

विज्ञापन
Dhankhar khap did panchayat in case of molestation of female coach
पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर कोच के साथ छेड़खानी के आरोपों का मामला गर्मा गया है। खाप पंचायतें पीड़ित कोच के परिवार के साथ खड़ी होने लगी हैं। कोच का परिवार धनखड़ खाप के गांव में रहता है। लिहाजा खाप के बारह गांव के धनखड़ खाप के बारहा की पंचायत डावला गांव स्थित धनखड़ खाप के चबूतरे पर हुई।

विज्ञापन


इसमें कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। पंचायत में फैसला लिया गया कि यदि शनिवार तक मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ी पंचायत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन


पंचायत में मौजूद खाप के प्रतिनिधियों और सरपंचों ने भी मामले में सरकार से कड़ा संज्ञान लेने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे खाप बारहा के प्रधान युद्धबीर सिंह धनखड़ ने कहा कि पीड़िता उनके क्षेत्र के गांव की बेटी है। इसलिए खाप उन्हें न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का पद छोड़ना नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा तब तक पीड़िता को न्याय मिलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। पीड़ित हर राजनीतिज्ञ के पास न्याय के लिए जा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित जूनियर कोच के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गृहमंत्री अनिल विज से मिली थी। उन्होंने उसे सुरक्षा प्रदान की है। इसके लिए परिवार उनका आभारी है। 

कोच के पिता बोले, केंद्रीय एजेंसी से कराएं जांच 
कोच के पिता ने कहा कि वह हरियाणा की महिला आयोग या फिर प्रदेश की अन्य जांच एजेंसियों पर उन्हें भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा है। वह चाहते है कि पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां करें या फिर सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करे। उन्हें बेटी के लिए न्याय चाहिए। इसके लिए वे मानव अधिकार आयोग में भी जांच के लिए अपनी शिकायत भेजेंगे।


मानवाधिकार आयोग लेकर जाएंगे मामला : दीपेंद्र हुड्डा
जूनियर कोच का परिवार सोमवार को शहर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिला। हुड्डा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह पूरे मामले में उनके साथ खड़े है और उनके साथ किसी भी प्रकार से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री द्वारा एक महिला के साथ इस प्रकार की हरकत किया जाना शर्मनाक है। वे इस मामले को मानवाधिकार आयोग में भी लेकर जाएंगे। झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, बेरी के विधायक डॉ रघुबीर कादयान ने भी उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed