फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees danced to the hymns in Bhagwati Jagran.

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवती जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 28 Oct 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns in Bhagwati Jagran.
27jjrp04- झज्जर। मां भगवती जागरण में भजनों का गुणगान करते कलाकार। स्त्रोत- जागरुक पाठक
झज्जर । बेरी गेट स्थित शिव कालोनी में मंगलम वाटिका में आयोजित माता की चौकी पर श्रद्धालु माता के भजनों पर खूब झूमे। गायक गौरव के भजनों पर डित शिवओम भारद्वाज ने कहा कि जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है उसका बेड़ा पार हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित शिवओम भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, रवि शर्मा, गौरव साउंड, मोहित वर्मा, गौरव कौशिक, गौरव दिल्ली, युगल हरित, योगेश रंजन ने मां भगवती के भजनों से गुणगान कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री चौरासी धंटे वाले मंदिर के पंडित शिवओम भारद्वाज ने विधिवत पूजन कराया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई परिवार ने पूजन कर मां भगवती की ज्योत प्रचंड कर माता की चौकी का शुभारंभ किया। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भजन गायक योगेश रंजन और दिल्ली के कलाकारों ने माता की भेंट प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। आरती के बाद मां भगवती को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर नगर पार्षद हिमांशु हंस, चिंकी बतरा, मां वैष्णों मित्र मंडल के प्रधान संजय भाटिया, पूजा-बहीश गोसाई, संजय बतरा, चंदन गोसाई, बिट्टू चुघ, मीनाक्षी-यतिन गोसाई, नगर पार्षद नरेश खोहल, राकेश नागपाल, जगदीश चोपड़ा, अधिवक्ता मुकेश नागपाल, अमन सुखीजा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed