फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devnagar colony residents are forced to live a hellish life

Jhajjar-Bahadurgarh News: नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं देवनगर कॉलोनीवासी

Fri, 25 Jul 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Devnagar colony residents are forced to live a hellish life
-फोटो 53 : प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते देव नगर कॉलोनी के लोग। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित देव नगर कॉलोनी की गली नंबर 3 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने रोष जाहिर करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विभाग के कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यहां के निवासी देवेंद्र जांगड़ा, बलबीर, जगबीर, सत्यनारायण, श्रीकिशन, आजाद जून, शेर सिंह, रामफल, रामेश्वर अधिवक्ता, सत्ते, मोनू हुड्डा, सोनू दलाल, शील, शीनू, पवन और काला ने कहा कि पिछले एक महीने से गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे गली में गंदा पानी जमा हो गया है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर सीवर की सफाई के नाम केवल खानापूर्ति की जा रही है। कभी-कभार सफाई कर्मचारी भेज दिए जाते हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो गई है। गली में पानी भरने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी पूरे रास्ते में फैल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी खोटी

यहां की निवासी महिला सावित्री, कमला, विमला, सोनिया ने बताया कि गली नंबर-3 में शिव मंदिर के बाहर भी सीवर का गंदा पानी जमा है। इसी गंदे पानी से होकर उन्हें मंदिर में पहुंचना पड़ता है। जब नेताओं का वोट की जरूरत होती है तो कॉलोनी में चक्कर लगाते हैं मगर चुनाव के बाद उन्हें न तो समस्या दिखाई देती है और न ही लोगो की पीड़ा। महिलाओं ने चेताया कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगी। साथ ही ताला जड़कर विरोध जताया जाएगा। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

-फोटो 53 : प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते देव नगर कॉलोनी के लोग। संवाद

-फोटो 53 : प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते देव नगर कॉलोनी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed