फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Department will celebrate education week from 22nd

Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 से शिक्षा सप्ताह मनाएगा विभाग

Sat, 20 Jul 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Department will celebrate education week from 22nd

विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाएगा। इसके तहत 23 जुलाई को निपुण दिवस मनाया जाएगा। इसका आयोजन राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा से जुडे़ सभी हितधारकों में स्कूल प्रशासन, प्रबंधन, अध्यापन से जुडे़ सदस्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाना है।

निपुण दिवस पर सुबह 8 से साढ़े 8 बजे तक प्रार्थना सभा में निपुण शपथ बच्चों को दिलाई जाएगी। इसमें पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी, शिक्षक, एमएससी सदस्य व अभिभावक शामिल होंगे। इसके बाद सुबह साढे़ आठ से दस बजे तक स्कूल प्रांगण या हाल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी का ओआरएफ प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 10 से 10 बजकर 45 मिनट तक एसएमसी सदस्य या अभिभावकों के लिए कहानी सुनने का कार्यक्रम होगा। 10:45 से 11:45 तक विद्यार्थी व शिक्षकों के बीच चुटकलें, पहेलिया, उल्टी गिनती, सीधी गिनती, पहाड़े कराए जाएंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 तक विद्यार्थी व शिक्षक फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगाेली, मिट्टी के खिलौने बनाना, सांझी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक विद्यार्थी व शिक्षक निपुण वीडियो, निपुण फिल्म, निपुण रिपोर्टर कार्यक्रम, निपुण रामलीला, निपुण मेला कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू हुए चार साल होने जा रहे हैं। इसके तहत 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसी के तहत 23 जुलाई को निपुण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत कई गतिविधियां कराई जाएंगी।-डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला कोआर्डिनेटर, एफएलएन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed