फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dense fog blanketed the area at the end of December, reducing visibility to zero, and causing train delays.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिसंबर के अंत में कोहरे का कड़ा पहरा, दृश्यता रही शून्य, ट्रेनें भी लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dense fog blanketed the area at the end of December, reducing visibility to zero, and causing train delays.
-फोटो 56 : कड़ाके की ठंड में स्कूल बस में सवार होते बच्चे। संवाद
बहादुरगढ़। दिसंबर के अंतिम दिनों में तीन दिनों बाद एक बार फिर शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया। सोमवार सुबह 9 बजे तक दृश्यता लगभग शून्य बनी रही। वहीं सीजन में पहली बार दोपहर के समय ठंड महसूस हुई। कोहरे के कारण ट्रेनें भी कई-कई घंटे की देरी से बहादुरगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला। अभिभावक भी बच्चों को छोड़ने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतते दिखे। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को घने कोहरे के साथ शीत लहर की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी और सवारी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। यात्रियों को खुले में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए अलाव और चाय की दुकानों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, रोडवेज और निजी बस सेवाएं भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही लेट
रोहतक की तरफ जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम निर्धारित समय (सुबह) वास्तविक पहुंच (सुबह)
पाताल कोट एक्सप्रेस 4:38 9:18
भिवानी पैसेंजर 5:14 5:38

गोरखधाम–भटिंडा एक्सप्रेस 6:16 11:06

कालिंदी एक्सप्रेस 6:30 11:06

नई दिल्ली–जींद मेमू 10:39 12:03

बरेली इंटरसिटी 11:37 3:37

दिल्ली जाने वाली ट्रेनें


ट्रेन का नाम निर्धारित समय (सुबह) वास्तविक पहुंच (सुबह)
पंजाब मेल 3:45 5:11

रोहतक–दिल्ली पैसेंजर 5:02 6:00

अवध–आसाम एक्सप्रेस 5:48 6:44

भिवानी–तिलक ब्रिज पैसेंजर 7:00 8:04

जींद–नई दिल्ली पैसेंजर 7:51 8:48

जाखल पैसेंजर 8:05 10:13

हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस 8:23 9:11

किसान एक्सप्रेस 11:11 12:54

-फोटो 56 : कड़ाके की ठंड में स्कूल बस में सवार होते बच्चे। संवाद

-फोटो 56 : कड़ाके की ठंड में स्कूल बस में सवार होते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article