फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dengue is spreading, there is no physician in the government hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: पैर पसार रहा डेंगू, सरकारी अस्पताल में फिजिशियन ही नहीं

Wed, 23 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading, there is no physician in the government hospital
झज्जर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में 42 डेंगू के मरीज व चार मलेरिया के मरीज मिले हैं । जिनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 18762 नोटिस घरों में की टंकियाें, होदियों, टायरों, फूलों के गमले में डेंगू का लारवा मिलने पर नागरिकों को दिए हैं लेकिन चिंता की बात है कि सामान्य अस्पताल में कई साल से फिजिशियन ही नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 66 प्रतिशत डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। पहले शहरी क्षेत्र में पहले डेंगू के काफी मरीज मिलते थे, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों को जागरूक होने की बेहद आवश्यकता है। और उन्हें चेतावनी विधि है कि यदि दोबारा से लारवा मिला तो कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा विभाग ने 612 डेंगू के सैंपल लिए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार डेंगू के मरीजों से संपर्क साधे हुए हैं, इसके अलावा डेंगू के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेंगू को शहरी व मलेरिया को ग्रामीण बीमारी के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप फैलने से चिंता का विषय है। विभाग की ओर से 145 कर्मचारी डेंगू, मलेरिया का सर्वे करने के लिए लगातार फील्ड में उतरे हुए हैं जो की घर-घर जाकर छतों पर खाली पड़े बर्तनों, हाेदियों,टायरों व अन्य सामान को देख रहे हैं और घरवालों को निर्देश दे रहे हैं कि डेंगू का मच्छर न पनपने पाए इसके लिए बर्तनों में से पानी निकालना होगा। जिला प्रशासन की ओर से भी निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू व मलेरिया न फैले इसके लिए रविवार को 1 दिन ड्राई डे जरूर मनाएं।
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़ में निशुल्क होगा टेस्ट
झज्जर व बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में डेंगू का एलायजा टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं । डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर तीर्थ सिंह बागड़ी ने कहा की शहर के सामान्य अस्पताल में झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पताल में निशुल्क डेंगू का एलायजा टेस्ट किया जा रहे हैं। 96 टेस्ट एक साथ करने के लिए किट लगाई जाती है। जिले में करीब 234 फोगिंग मशीनें पंचायती राज की ओर से उपलब्ध है,। जिसमें से 13 मशीनें शहरी क्षेत्रों के लिए काम कर रही हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed