फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dengue case was found on Old Tehsil Road four days ago, fogging has not happened till date

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दिन पहले पुराना तहसील रोड पर मिला था डेंगू का केस, आज तक नहीं हुई फॉगिंग

Tue, 12 Nov 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dengue case was found on Old Tehsil Road four days ago, fogging has not happened till date
11jjrp18- झज्जर। वार्ड एक में फॉगिंग करती नगर परिषद की टीम। स्त्रोत- नगर परिषद
झज्जर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के फॉगिंग कराने के दावे फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार को पुराना तहसील रोड पर एक डेंगू का मरीज सामने आया था, लेकिन अब तक वहां फॉगिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में नगर परिषद ने वार्ड नंबर-13, 14 में फॉगिंग की है। वहीं, एक वार्ड में फॉगिंग चल रही है। सिविल अस्पताल के क्वार्टर, एसपी निवास के आसपास भी फॉगिंग करवाई है, लेकिन पुराना तहसील रोड पर अब तक फॉगिंग नहीं हुई है। जिले में डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में सोमवार को डेंगू के पांच केस मिले हैं। वहीं मलेरिया का एक केस मिला है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 87 व मलेरिया के मरीजों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन

कहां-कहां मिले डेंगू के केस

सोमवार को एक केस मांडोठी, एक केस देव कॉलोनी, एक केस विकास नगर, एक केस सेक्टर-7 व एक किला मोहल्ला बहादुरगढ़ में डेंगू का केस मिला है। इनमें से दो मरीजों को निजी अस्पताल व दो मरीजों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सोमवार को डेंगू के पांच व मलेरिया का एक मरीज सामने आया है। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 87 व मलेरिया के मरीजों की संख्या 32 है। लोगों को डेंगू के लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट कराना चाहिए। - डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article