फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration for the demand of getting raw employees confirmed

Jhajjar-Bahadurgarh News: कच्चे कर्मचारियों को पक्के करवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 31 May 2023 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand of getting raw employees confirmed
झज्जर। शहर के यादव धर्मशाला से लेकर आंबेडकर चौक तक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सफाई कर्मचारियों ने शिवम चावरिया प्रधान की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर यादव धर्मशाला से लेकर आंबेडकर चौक तक झाड़ू प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन करने का कारण यह है कि सभी सफाई कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का सरकार के साथ समझौता हुआ कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन सरकार द्वारा 4298 कच्चे कर्मचारी को पक्का करने का पत्र भी जारी किया गया है जिसको लेकर झज्जर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। इसलिए कर्मचारियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी सभी सफाई कर्मचारी यादव धर्मशाला से लेकर राव तुलाराम चौक तक झाड़ू प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाएगें। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगें कर्मचारियों की सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएं, समान काम का वेतन का बकाया एरियर दिया जाएं। उन्होनें बताया कि पिछले दिनों में हड़ताल का 11 दिन का वेतन काटा गया था । वह भी दिया जाए पिछले दिनों में भी डीएम ने हमें 20 मई तक का समय दिया था कि सभी मांगे पूरी की जाएगी। पर अब तक ना तो पक्का किया गया और ना यह मारे समान का वेतन का एरियर दिया गया और ना ही 11 दिन की हड़ताल का पैसों का भुगतान किया जाएं। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें न किया तो तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed