फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration against anti-farmer-labor policies

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against anti-farmer-labor policies
बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बुधवार को शहर में किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि सरकार किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने से मुकर गई है। उन्होंने प्रदेश के किसान, खेत मजदूरों से कहा कि वे सरकार की कृषि, किसान विरोधी नीतियों व कारगुजारियों के खिलाफ 26, 27 व 28 नवंबर को चंडीगढ़ में होने जा रहे 3 दिवसीय महापड़ाव में बढ़ चढ़कर भाग लें। रिटायर्ड कर्मचारी नेता राजेंद्र सिंह दलाल ने कहा कि सरकार बिजली के उत्पादन, संचरण तथा सप्लाई को प्राइवेट कंपनियों को देने पर उतारू हैं।

जिससे बिजली के दाम डीजल-पेट्रोल की तरह लगातार बढ़ते रहेंगे। सरकार प्रीपेड मीटर लगाने जा रही है, जिसमें फोन की तरह एडवांस पैसे होंगे तो बिजली मिलेगी अन्यथा बंद हो जाएगी। इस अवसर पर एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून लागू करो, किसान मजदूरों के कर्ज खत्म करो, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार मासिक लागू करो, बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा के किसानों ने नारे लगाए। इस मौके पर हुकम सिंह दलाल, राजेंद्र सिंह दलाल, सतीश कुमार, सोमबीर, प्रवीण कुमार तथा अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed