फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to release Nodeep and Shiv Kumar

नोदीप व शिव कुमार को रिहा करने की मांग

Mon, 15 Feb 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to release Nodeep and Shiv Kumar
टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन करते एमडीयू के विद्यार्थी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। टीकरी बार्डर पर किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से रविवार को बार्डर पर आंदोलनकारियों की संख्या ज्यादा रही। किसानों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कई पूर्व सैनिक भी आंदोलन में शामिल हुए। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों किसानों ने बहादुरगढ़ शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बाईपास के पकौड़ा चौक के निकट आटो मार्केट मैदान से शुरू हुआ ये जुलूस नयागांव-बहादुरगढ़ रोड, सब्जी मंडी व रोहतक-दिल्ली रोड होते हुए टीकरी बार्डर पर खत्म हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों की शहादत पर विवादास्पद टिप्पणी करने पर बेरी रोड फ्लाईओवर के निकट हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का पुतला फूंका। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के छात्र एकता मंच के सदस्य विद्यार्थियों ने टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर किसान आंदोलन का समर्थन किया और नोदीप कौर व शिव कुमार को रिहा करने की मांग की। उत्तराखंड में हुई त्रासदी में मारे गए व्यक्तियों और उन किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया जिनकी आंदोलन में जान चली गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान सभा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रधान गुलाम मोहमद और उनके साथ आए उनके 10 साथियों भी टीकरी बॉर्डर पर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य सभा के मंच से किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम इस आंदोलन में जान देने वाले किसानों व उनके परिवारों के दुख को भुला नहीं पा रहे, लेकिन मोदी की ओर से किसानों के इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए रोज नए-नए झूठे प्रोपगेंडा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed