फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to regularize services, memorandum sent to Chief Minister

सेवाओं को नियमित करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 02 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to regularize services, memorandum sent to Chief Minister
झज्जर। अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर जिले के अनुबंधित अध्यापकों ने शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि गेस्ट टीचर्स की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से नियमित किया जाए। अनुबंधित अध्यापकों ने ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को यह ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गेस्ट प्रतिनिधियों प्रवीण जाखड़, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया है कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का वायदा किया था, मगर सरकार वायदे को भूल गई। अनुबंधित अध्यापकों ने ज्ञापन में कहा है कि 2007 में उन्होंने सेवा शुरू की थी और 2009 में उन्हें गेस्ट से अनुबंधित के तौर पर रखा गया समान काम करने के बावजूद उन्हें आज तक समान वेतन नहीं दिया जा रहा जो कि उनके साथ अन्याय है। टीचर ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है और उन्हें आज भी अधिकांश सेवाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा, जबकि वह नियमित कर्मचारियों की तरह उसके हकदार हैं।
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में यह भी कहा है कि उन्हें पहली कलम से पक्का करने वाले उनकी पार्टी के नेता आज यमुनानगर में गेस्ट टीचर के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं यहां तक कि गेस्ट टीचर्स को धरना स्थल पर आने से रोकने के लिए उनकी सीएल तक कैंसिल की जा रही है। जो कि उनके साथ अन्याय है। गेस्ट टीचर्स ने यह भी कहा कि सरकार उनकी मांग मानने की बजाय धरनारत शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है यहां तक की उनके लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि सरकार स्वयं स्वच्छता की बात करती है। गेस्ट टीचर ने कहा कि यमुनानगर में शिक्षा मंत्री के निवास के सामने दिया जा रहा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उन्हें नियमित करने का वायदा पूरा नहीं करती। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने अतिथि अध्यापकों का ज्ञापन लेने के बाद कहा कि वे उनके ज्ञापन को आज ही मुख्यमंत्री को प्रेषित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed