फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to increase metro coaches from four to six on Green Line

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रीन लाइन पर मेट्रो के कोच चार से छह करने की मांग

Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase metro coaches from four to six on Green Line
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से उतरते यात्री। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से दिल्ली इंद्रलोक और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन तक के लिए यात्रियों ने मेट्रो में कोच बढ़ाने की मांग उठाई है। इनमें चार कोच होने से यात्रियों को भीड़ में समस्या झेलनी पड़ती है। क्योंकि बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अपने काम-धंधों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

यात्रियों के सुझाव के बाद कई दिन पहले दिल्ली मेट्रो रेलवे कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के परिचालन में कई बदलाव भी किए हैं ताकि इस कारिडोर पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ सके। इंटरनेट मीडिया पर कई यात्रियों ने पोस्ट कर इस कॉरिडोर के चार कोच की मेट्रो ट्रेनों को छह कोच की ट्रेन में तब्दील करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के पिंक, मजेंटा, वायलेट, ग्रे व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का कारिडोर स्टैंडर्ड गेज का है। इस वजह से इन कॉरिडोर पर छह कोच की मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है। इसके अलावा रेड, यलो व ब्लू लाइन पर अब आठ कोच की मेट्रो चलती हैं। इन कारिडोर पर भी पहले चार कोच की मेट्रो चलती थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इन कॉरिडोर की ट्रेनें पहले छह कोच में और बाद में आठ कोच की ट्रेन में तब्दील हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो का एकमात्र कॉरिडोर, जहां चलती है चार कोच की मेट्रो

मौजूदा समय में ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो का एक मात्र ऐसा कॉरिडोर है जिस पर अभी चार कोच की 20 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है। डीएमआरसी ने तीन दिन पहले ही सभी कार्य दिवस के दिन इस कॉरिडोर पर दो लूप (ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर और मुंडका-इंद्रालोक) में मेट्रो चलाने के फैसले की जानकारी दी तो कई यात्रियों ने कोच बढ़ाने की मांग कर डाली। इस कॉरिडोर पर अभी प्रतिदिन करीब तीन लाख यात्री सफर करते हैं।

कई यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्रीन लाइन पर मेट्रो के कोच बढ़ाए जाने चाहिए। अधिकारियों ने सोचा था कि चार कोच की मेट्रो इस कॉरिडोर के लिए पर्याप्त होगी, लेकिन अब भीड़ अधिक होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने डीएमआरसी से सवाल किया कि ग्रीन लाइन की मेट्रो में कोच बढ़ाकर चार से छह क्यों नहीं किए जा रहे हैं? इस मामले पर डीएमआरसी का कहना है कि अभी इस कारिडोर को मेट्रो ट्रेनों के कोच बढ़ाने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed