फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to create a separate High Court in Haryana

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा में अलग से हाईकोर्ट बनाने की मांग

Sun, 11 Feb 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to create a separate High Court in Haryana

विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि जब हरियाणा-पंजाब अलग हो गए तो हरियाणा का हाईकोर्ट भी अलग होना चाहिए। सब राज्यों के अलग हाईकोर्ट हैं। हरियाणा हाईकोर्ट में 90 प्रतिशत कब्जा पंजाब का है। बाबू से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक 90 प्रतिशत पंजाब का कब्जा है। हरियाणा-पंजाब का बंटवारा होने के बाद जजों का प्रतिशत 50-50 होना चाहिए। प्रदेश का अलग हाईकोर्ट बनना चाहिए और केंद्र सरकार को चंडीगढ़ में जमीन देनी चाहिए। हरियाणा विधानसभा, सचिवालय के लिए केंद्र सरकार ने जमीन अलाट कर दी, लेकिन हाईकोर्ट के लिए क्यों नहीं दी। दलाल ने सरकार से मांग की है कि किसानों को उनकी जमीन का 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, एसवाईएल का पानी और 108 हिंदी भाषीय गांव पंजाब से हरियाणा को देना चाहिए। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए मेट्रो रेल सेवा का बादली-खरखौदा-मांडोठी-आसौदा तक विस्तार, पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, किसानों के मसीहा सर छोटूराम, कवि मेहर सिंह दहिया को भारत रतन अवॉर्ड देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed