{"_id":"617d8f35a2f2c513c977c8c4","slug":"demand-to-arrest-the-accused-villagers-met-sp-jhjhar-news-rtk6286021198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, एसपी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
एसपी को मामले की जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। दहकोरा गांव की महिला की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण शनिवार को पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम से मिलने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि 11 अक्तूबर को राजवंती पत्नी बलराज सुबह बेटे के साथ खेतों में कृषि कार्य करने के लिए गई थी। वह खेतों में लकड़ियां काटने लगी, अपनी मां को खेतों में छोड़कर उसका बेटा कुछ आवश्यक काम के कारण घर पर आ गया। बाद में अपनी मां को फोन पर करने लगा तो फोन स्विच ऑफ आया, जिसको लेकर वापस खेतों में गया तो उसने देखा कि उसकी मां का शव ड्रेन की पटरी पर खून से लथपथ मिला। मृतका के कानों से सोने के बालियां नहीं मिली और फोन भी नहीं मिला।
मृतका के पति बलराज ने बताया कि उस दौरान तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल ने मौके का मुआयना भी किया था और पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही थी। मृतका का मोबाइल एक दिन स्विच ऑन हुआ था, लेकिन पुलिस की ओर से ढिलाई की जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दिन बीतने के बाद भी हत्या के आरोपियों का कुछ भी सुराग नहीं लगा है।
ग्रामीणों ने एसपी के समक्ष कहा कि गांव में काफी संख्या में दूसरे राज्यों से लोग काम-धंधे के लिए आए हुए हैं और गांव में किरायेदार के तौर पर रह रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं की जा रही है। जिससे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की गांव में किराए पर रह रहे प्रवासी लोगों की पुलिस पहचान करवाई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेतों में जाने से डर लग रहा है, काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। महिलाओं ने पुलिस की सुस्त जांच पर भी सवाल खड़े किए। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले को सुलझाने के लिए प्रयास तेज कर दिए जाएंगे। जो भी आरोपी है, पुलिस से बचकर नहीं जा सकते हैं। जांच में तेजी लाई जाएगी।