{"_id":"671d4ebf5fd472664d07a69b","slug":"demand-for-reopening-of-ticket-reservation-center-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114956-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकट आरक्षण केंद्र दोबारा खुलवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकट आरक्षण केंद्र दोबारा खुलवाने की मांग की
Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
25jjrp04- झज्जर। टिकट आरक्षण केंद्र दोबारा खुलवाने के लिए टिकट कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए। स्
झज्जर। झज्जर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र नहीं होने के चलते नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र स्थापित था जो 15 अगस्त तक चालू रहा। बाद में रेलवे प्रशासन ने इसे बंद कर दिया। नागरिकों को टिकट आरक्षण करवाने के लिए रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी जाना पड़ता है। इससे आमजन का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
झज्जर में रेलवे स्टेशन का टिकट आरक्षण केंद्र बंद होने पर व्यापार मंडल झज्जर की तरफ से एक बार फिर टिकट आरक्षण केंद्र खुलवाने के लिए रेल मंत्री को स्थानीय टिकट कलेक्टर कुलदीप सिंह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल झज्जर के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि सभी को टिकट कटवाने हेतु वारंट फॉर्म भरने के लिए रोहतक, रेवाड़ी व भिवानी जाना पड़ता है। आमजन को भी टिकट की असुविधा हो रही है। इसी को देखते हुए रेल मंत्रालय एवं सांसद को ज्ञापन भेजा गया।