{"_id":"699a1bf99389bef8ac026af3","slug":"demand-for-fruits-increases-during-the-wedding-season-prices-skyrocket-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121320-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी के सीजन में बढ़ी फलों की मांग, दाम छू रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी के सीजन में बढ़ी फलों की मांग, दाम छू रहे आसमान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शादी के सीजन के चलते फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। औसतन 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक सभी फलों के दाम बढ़ गए हैं। 15 दिन पहले 120 रुपये में मिलने वाला सेब इस समय 160 रुपये में बिक रहा है। यही हाल केला और बाकी अन्य फलों का भी है।
सब्जी मंडी में फल व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि शादी के सीजन में मांग बढ़ने के कारण दाम पर थोड़ा बहुत असर पड़ता है। हालांकि, दाम में उतार-चढ़ाव मौसम और कई अन्य कारणों से भी होता है। मौजूदा समय में मांग को देखते हुए कई फल अन्य प्रदेशों और कुछ तो विदेशों से मंगाने पड़ते हैं।
ऐसे में लाने ले जाने और मजदूरी के खर्च को देखते हुए दाम में फर्क आ जाता है। फलों में संतरा महाराष्ट्र से आता है। सेब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और कश्मीर से, केला आंध्र प्रदेश से और इस सीजन में आम केरल से आ रहा है।
विज्ञापन
फल रखने की टोकरी के भी दाम बढ़े
मांगलिक कार्यकम में फल देते समय सजावट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यही वजह है कि फल के साथ-साथ टोकरी के भाव भी बढ़े हैं। फल सजाकर रखने के लिए 100 रुपये में मिलने वाली टोकरी भी 130 रुपये की हो गई है।
विदेशों से आ रहे फल
फल व्यापारी गौरव शर्मा व शफीक ने बताया कि शादियों के लिए फल खरीदने आए लोग दिखावट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके चलते अमेरिका के सेब, इरान और अफगानिस्तान से अनार, इटली से अंगूर आदि मंगाने पड़ते हैं। विदेशों से फल यहां तक लाने में खर्च अधिक आता है। साथ ही रखरखाव पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में 15 से 20 रुपये रेट पर असर पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
महज 15 दिनों में इतनी बढ़ गई कीमत
फल
वर्तमान दाम
15 दिन पहले
केला
60-70
40-50
अनार
120
90-100
अंगूर
120-140
100-110
अनानास
60-70
40-50
कीनू
60
40
पपीता
60
50
अमरूद
60
50
नोट : फलों का फुटकर रेट प्रति किलो में, केला दर्जन में।