फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi rohtak road, metro work jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

सड़कों को गड्ढे बने हादसों का कारण

Thu, 07 Jul 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi rohtak road, metro work jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
daimage road - फोटो : Bureau

दिल्ली-रोहतक रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी की ओर से जहां-जहां कट खोले गए हैं वहां गहरे गड्ढे होने से हादसा होने का अंदेशा लगातार बना हुआ है। पैचवर्क किए जाने को लेकर लोगों द्वारा विधायक से लेकर एसडीएम व कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा चुका है, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर से लेकर बस स्टैंड तक के हिस्से में दोनों तरफ कई जगह मेट्रो डिवाइडर के साथ-साथ लंबे और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दिन के समय तो लोग किसी तरह से संभलकर यहां से निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय यहां पर लाइट की व्यवस्था न होने के कारण बड़ा हादसा होने का डर चालकों को सताता रहता है। नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड के आसपास खुले मेट्रो कट के पास बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। बरसात का मौसम अब शुरू हो चुका है। गड्ढे बरसात के जलभराव से और ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे। इनका आकार व गहराई बढ़ने से वाहन चालकों के लिए मेट्रो कट से निकलना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल तो इस समस्या का निदान जल्दी हो सकता है, लेकिन जब समस्या बढ़ेगी तो स्वाभाविक रूप से उनमें पैचवर्क करना भी मुश्किल होगा और उस पर लागत भी ज्यादा आएगी। इस बीच इन गड्ढों से वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हादसों की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
मेट्रो साइट पर कोई भी समस्या है तो उसके समाधान की जिम्मेदारी डीएमआरसी और निर्माण कंपनी की है। यदि सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं तो इस बारे में निर्माण कंपनी को पत्र लिखकर पैचवर्क करने के लिए कहा जाएगा। राहगीरों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी सिंह मार, एक्सईन बीएंडआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed