फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi businessman shoot

दिल्ली के कबाड़ व्यवसायी की गोलियों से भूनकर हत्या

Tue, 30 May 2017 11:39 PM IST
amarujala/Bahadurgadh
amarujala/Bahadurgadh Updated Tue, 30 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi businessman shoot
घटना स्थल पर पहंची पुल‌िस।
संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के झाड़ोदा क्षेत्र से रविवार को लापता हुए कबाड़ व्यवसायी की किसी ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जिसका शव मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ के नयागांव क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस को घटनास्थल पर 9-10 गोलियों के खोल मिले हैं। वहीं, हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नयागांव में मंगलवार सुबह जैसे ही लोग घूमने-फिरने के लिए निकले तो आश्रम के पास खाली भूखंड में लोगों को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त व्यक्ति की हत्या कई गोलियां मारकर की गई है। क्योंकि जांच के दौरान एफएसएल टीम ने शव के पास से 9-10 गोलियों के खोल बरामद किए। घटनास्थल पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कबाड़ व्यवसायी था मृतक
शव की पहचान के लिए पुलिस ने तमाम चौकी-थानों में सूचना जारी कर दी। साथ ही दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया। दिल्ली पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो शव की शिनाख्त दिल्ली निवासी नरेश के तौर पर हुई है। जोकि मूलरूप से गांव गांधरा (रोहतक) निवासी है और पिछले कुछ समय से दिल्ली के झाड़ोदा कलां के बाबा हरिदास एंक्लेव में परिवार सहित रह रहा था। नरेश टीकरी बार्डर स्थित पीवीसी मार्केट में पुराने सामान (कबाड़) की खरीद-फरोख्त का काम करता था। गत रविवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार का आया था फोन
जानकारी के अनुसार रविवार की रात नरेश के फोन पर किसी जानकार व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने किसी बीमार व्यक्ति का हाल-चाल जानने के लिए नरेश को बुलाया। रात करीब 11 बजे नरेश अपने घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। पूरी रात परिजनों ने उसका इंतजार किया। परिजनों ने नरेश के पास फोन किया तो स्विच मिला। सोमवार की शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन बाबा हरिदास नगर थाने में पहुंचे और नरेश को तलाशने की गुहार लगाई। लेकिन जैसे ही परिजनों को मंगलवार सुबह नरेश की हत्या होने की सूचना मिली तो उन पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक दो भाइयों में छोटा था और एक बच्चे का पिता था।


जांच में जुटी पुलिस
नरेश की हत्या यहीं हुई या फिर हत्या करके यहां शव डाला गया, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मौके पर मिले गोलियों के खोल और शव की हालत देखने से लगता है कि इसी स्थान पर नरेश की हत्या हुई है। दिल्ली पुलिस से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
- पीएसआई सुनील कुमार, जांच अधिकारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed