फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of a drunken girl drowning in the canal, jhajjar news

नहर में नहाने आई लड़की की डूबने से मौत

Fri, 21 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लुहार हेड़ी में शुक्रवार को एक लड़की एनसीआर माइनर में डूब गई। काफी मशक्कतों के बाद उसे नहर से मृत अवस्था में बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने 174 के तहत कार्यवाही की है।
विज्ञापन

लुहारहेड़ी की निवासी करीब 13 वर्षीय अनीशा अपने परिचितों के साथ शुक्रवार की दोपहर गांव से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने के लिए आई हुई थी। माइनर किनारे जब वह नहा रही थी तो इसी बीच उसका पांव फिसल गया। वह डूबने लगी। उसके साथ आए लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबती चली गई। सूचना मिलते ही आसौदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि यह नहर गहरी है और इसमें बहाव तेज रहता है, इसलिए लड़की को ढूंढने में पुलिस को काफी परेशानी हुई। काफी देर बाद लड़की को नहर से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर में लाई, यहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। दोपहर बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में लगी हुई थी। आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगबीर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। घटना को 174 के तहत हादसे में मौत मानकर कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed