फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of newborn girl with her neck cut found in Bahadurgarh, Dogs found scratching

Bahadurgarh: नवजात कन्या का गर्दन कटा शव मिला; कुत्ते नोचते हुए मिले, पुराना कोर्ट परिसर के पास की घटना

Wed, 31 Jan 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधिकारियों का कहना है कि शव को कुत्तों ने नोच रखा था। वहीं, बताया कि गड्ढे से निकाला गया शव नवजात कन्या का मिला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ में बुधवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई। जब पुराना कोर्ट परिसर के पास सेना की खाली पड़ी जमीन पर एक नवजात कन्या का गर्दन कटा शव बरामद हुआ। नवजात भी 10 से 15 दिनों का ही प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर कपड़े भी लिपटे हुए है। सूचना पुलिस को मिली। थाना सेक्टर-6 से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम के यहां पहुंचने और जांच करने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शव को कुत्तों ने नोच रखा था।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की सुबह कुछ बच्चे सेना की खाली पड़ी जमीन पर पहुंचे तो उन्होंने एक गड्ढे में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। शव को गड्ढे में डालकर ऊपर तौलिये से ढका गया था। काफी संख्या में कुत्ते भी थे। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना से प्रभारी महेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद एफएसएल टीम पहुंची और मौके पर जांच शुरू की तो पाया गया कि शव से गर्दन नदारद है। गड्ढे से निकाला गया शव नवजात कन्या का मिला। आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एफएसएल टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। संभावना है कि शव का पोस्टमार्टम पुलिस चिकित्सकों के बोर्ड से करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुराना कोर्ट परिसर के पास खाली जमीन पर नवजात का शव पड़ा होने की सूचना मिली। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। देखने पर पता चला कि शव नवजात कन्या का है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। अस्पतालों के रिकॉर्ड भी चैक किया जाएगा। नवजात को मारकर दबाया गया है या किसी अन्य कारणों से ये अभी जांच का विषय है। नवजात करीब 10 से 15 दिन का लग रहा है। -महेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed