फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of accused of rape found hanging from peepal tree

पीपल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव

Sat, 31 Oct 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of accused of rape found hanging from peepal tree
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीपल के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब लोगों ने शव को पेड़ पर लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल की टीम भी बुलाया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव माजरा-डी के दीवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीवान के खिलाफ दो दिन पहले ही पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि दीवान के परिजनों ने भी पुलिस को दिए गए बयान में यह कहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही दीवान काफी परेशान था। वह दो दिन से घर भी नहीं जा रहा था। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने ही सूचना दी कि दीवान ने गांव के मेहरवाला जोहड़ के पास एक पीपल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दीवान के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दीवान के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव माजरा डी के खेतों में गांव के दीवान नामक व्यक्ति ने फंदा लगाने की सूचना मिली थी। दो दिन पहले गांव की महिला ने दुष्कर्म मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें दिवान भी नामजद था। शुक्रवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed