{"_id":"414fc48c6ec1940fb5f4d719dddf4f32","slug":"dead-body-found-near-kablana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर कबलाना के पास फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर कबलाना के पास फेंका शव
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को बहादुरगढ़ रोड पर गांव कबलाना के पास फेंक दिया गया। शव पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवक की गर्दन पर रस्सी के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या गला घोटकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में लगी है।
बहादुरगढ़ रोड पर गांव कबलाना के पास बने ढाबे के पास सड़क किनारे गड्ढों में बुधवार सायं को कुछ लोगों ने एक युवक के शव को पड़े देखा। इसकी सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद झज्जर पुलिस थाना प्रभारी बलजीत सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की तो युवक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले। पुलिस को ऐसे कोई सबूत मौके पर नहीं मिले, जिससे लगे कि वारदात वहीं हुई है। छानबीन में लगी पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। हत्या कहीं ओर करके शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
नहीं हुई शिनाख्त
मृतक युवक की आयु करीब 20 साल बताई जा रही है। वह सफेद टी-शर्ट, नीले कलर का लॉवर पहने हुए है। उसके एक हाथ में स्टील का कड़ा है। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ से युवक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि युवक आसपास का नहीं है। पुलिस ने फोटो लेकर आसपास के थानों में भेजे हैं, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। विभिन्न थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दिन मे फेंका गया शव
पुलिस के अनुसार शव ज्यादा पुराना नहीं है। दिन के समय ही उसकी हत्या कर फेंका गया है। जहां से शव मिला है, वहां ग्रामीणों का पूरा दिन आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि सुबह के समय वहां कोई शव नहीं पड़ा था। पुलिस यही मानकर चल रही है कि युवक की हत्या कुछ घंटे पहले ही हुई है, लेकिन कहां इसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। युवक की गर्दन पर निशान मिले हैं। मामला हत्या का लगता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा।
-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी