फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body found in Siddipur drain, not identified

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्दीपुर नाले में मिला शव, पहचान नहीं

Mon, 18 Mar 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Siddipur drain, not identified
बहादुरगढ़। गांव सिद्दीपुर से गुजर रही ड्रेन में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम की है। किसी राहगीर को सिद्दीपुर से गुजर रही ड्रेन के अंदर एक शव नजर आया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और आसपास लोगों से पहचान के संबंध में पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल सवाल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौकी-थानों से गुमशुदा लोगों का रिकार्ड जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed