फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC started old age pension in the camp itself

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने शिविर में ही शुरू कराई बुजुर्ग की पेंशन

Tue, 09 Jul 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
DC started old age pension in the camp itself
लघु सचिवालय सभागार में लोगों की ​शिकायतें सुनते डीसी श​क्ति सिंह
झज्जर। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए गए समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। डीसी शक्ति सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत पर कार्रवाई करते हुए समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में 58 शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन

पेंशन से जुड़ी ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। झज्जर निवास सीना अपने बेटे की दिव्यांग पेंशन बनाने के लिए आया था, जिसकी पेंशन बनाने के सीएमओ को निर्देश दिए गए। झज्जर नसीब आयुष्मान कार्ड बनवाने की शिकायत लेकर शिविर आए जिनका मौके पर ही कार्ड बनावा दिया गया। मदाना कलां निवासी रोहताश की बुढ़ापा सम्मान भत्ता (पेंशन) मौके पर ही बनाई गई। बहादुरगढ़ निवासी राजेश कैंसर पीड़ित है। वह कैंसर पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन योजना में शामिल होना होना चाहता था। डीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारी को पेंशन बनाने के निर्देश दिए। बिठला गांव निवासी सतपाल व अन्य ग्रामीण मनरेगा में काम की डिमांड लेकर शिविर में पहुंचे। उपायुक्त ने उन्हें जल्द मनरेगा के तहत काम दिलवाने का आश्वासन दिया। फतेहपुरी निवासी लाल सिंह शिकायत लेकर पहुंचा कि उसकी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में किसी अन्य के नाम दर्ज है। मामले में सुनवाई करते हुए डीसी ने डीआरओ को एक्शन लेते हुए शिकायत के समाधान करने के निर्देश दिए। झज्जर निवासी अमनदीप बिजली बिल से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर में पहुंचा। इनके अलावा भी समाधान शिविर में काफी संख्या में शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे जिनका त्वरित व प्रभावी समाधान करने के उपायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed