फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC inspected the crop survey in the fields.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने खेतों में फसल गिरदावरी का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the crop survey in the fields.
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को जिले में खरीफ फसलों की गिरदावरी का निरीक्षण कर सजरा से फसलों का मिलान किया। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गिरदावरी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसलों को नुकसान होने पर किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में समय पर और सही गिरदावरी किसानों के लिए राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरदावरी खेती से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो साल में दो बार रबी और खरीफ सीजन में की जाती है। इसमें पटवारी किसानों से जानकारी लेकर यह दर्ज करता है कि किस रकबे में कौन-सी फसल बोई गई है। अब पटवारियों को सरकार की ओर से टैब उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से मौके पर जाकर गिरदावरी का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने मौके पर जाकर पटवारी द्वारा फीड की गई रिपोर्ट का मिलान किया और उसकी सत्यता की जांच की। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीनिवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed