फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cylinder fire due to leaking, accident saved

लीक होने से सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा

Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire due to leaking, accident saved
आग लगने के बाद जला सिलिंडर दिखातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के तहत आने वाले पटेल पार्क स्थित एक घर में शुक्रवार की सुबह गैस सिलिंडर लीक हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने अपने घरों से सबमर्सिबल चलाकर आग को काबू पाया, नहीं तो कॉलोनी में बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय गैस सिलिंडर में आग लगी उस दौरान घर में दो बच्चे और पति-पत्नी थे। पत्नी गैस पर खाना बना रही थी।
विज्ञापन

लाइनपार पटेल पार्क निवासी संजय रोहिल्ला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी पत्नी सुमन देवी गैस पर खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस सिलिंडर लीक हो गया, जिससे आग लग गई। घर में सो रहे उसका बेटा और बेटी भी घबरा गए। आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए। पड़ोस के सभी लोगों ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने घरों में लगे सबमर्सिबल चलाकर और आग पर मिट्टी, कंबल व बोरी डालकर बुझाने का प्रयास किया। करीब पौने घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यदि आग और ज्यादा फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनी की रहने वाले कविता रानी, रेणु, वंदना, गुड्डू, छोटी देवी, शारदा देवी, सुशीला, कमला, ममता, पूजा, निशा, अरुण खासा, अभिषेक डाबला, मोनू छिल्लर, साहिल पांचाल, मनोज ठेकेदार, संदीप शर्मा ने आग बुझाने में मदद की।

  आग लगने से जला सिलेंडर।

आग लगने से जला सिलेंडर।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed